जनाब ए फ़ातिमा ज़हरा की शहादत पर अंजुमन फ़रोग़ ए अज़ा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 12 नवम्बर। जनाब ए फ़ातिमा ज़हरा की शहादत पर अंजुमन फ़रोग़ ए अज़ा और ब्लड वॉलिंटर्स टीम की और से इमाम बाड़ा अहबाब नगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष सय्यद एहतेशाम अब्बास ज़ैदी के नेतृत्व में और ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में लोगो ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। ब्लड वॉलिंटर्स टीम के अनिल अरोड़ा एवं विक्रम ने रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग किया।

अंजुमन फ़रोग़ ए अज़ा के अध्यक्ष हैदर नक़वी ने बताया कि मौहम्मद सहाब की बेटी बीबी फ़ातिमा ज़हरा की शहादत की याद में संस्था द्वारा तीन दिन तक मजलिसो का आयोजन किया जाता है। पिछले 5 साल से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। नजीबाबाद से आये मौलाना आरिफ हुसैन साहब ने बताया कि बीबी फ़ातिमा ज़हरा जन्नत की महिलाओं की प्रमुख हैं।

उन्होंने अपने जीवन में हमेशा महिलाओं की शिक्षा, इस्लाम धर्म में महिलाओं के सम्मान और अधिकार के बारे में बताया। मौलाना आरिफ ने बताया कि मोहम्मद साहब ने बेटी को अल्लाह की रहमत बताते हुए हमेशा सम्मान करने का पैगाम दिया है। संस्था के सचिव फ़िरोज़ ज़ैदी ने बताया कि बीबी फ़ातिमा ज़हरा की शहादत की याद में आयोजित शिविर में रक्तदान करने वालों को संस्था की और से सम्मानित किया गया।

रक्तदान करने वालो में मौलाना आरिफ हुसैन, हैदर नक़वी, एहतेशाम अब्बास ज़ैदी, मौहम्मद ज़मा, जाफ़र हुसैन, इस्तेखार भाई, शबीह हादी, अफसार, ज़िकरा नक़वी, मोहसिन, फ़िरोज़ खान, अब्दुल्लाह, नरजिस फ़ातिमा, बिलाल रज़ा, अदनान खान, मौहम्मद मुज्तबा, नावेद, अमान, बिलाल नक़वी, अयान, मोहतशम अब्बास ज़ैदी, नसीम, इक़बाल रज़ा, फ़िरोज़ खान आदि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply