वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग बने एचआरडीए के नामित सदस्य

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 12 नवम्बर। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग को हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण में सदस्य नामित किया गया है। एचआरडीए सदस्य बनाए जाने से उत्साहित डा.विशाल गर्ग के समर्थकों ने उनके विवेक विहार स्थित कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा जनता के बीच समन्वय स्थापित कर प्राधिकरण की विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण नक्शे एवं अन्य विवादों को हल करने के लिए कैंप के माध्यम से क्षेत्र की जनता को सेवाएं प्रदान कर रहा है। लोगों को जागरूक रहकर एचआरडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवासीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

स्वागत करने वालों में राजीव अरोड़ा, केशवदेव जोशी, हुकम सिंह, अनुभव गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, मनोज सुबुद्धि, गौरव अहलूवालिया, नीतिश अहलूवालिया, विवेक गर्ग, नरेश रानी गर्ग, सचिन गुप्ता, दिव्यांश शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply