राष्ट्र और धर्म सर्वाेपरि है-स्वामी विज्ञानानंद

Uncategorized
Spread the love


हरिद्वार, 12 नवम्बर। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि राष्ट्र और धर्म सर्वाेपरि है, जो भी राजा या शासक राष्ट्रधर्म का निर्वाह करता है। जनता उससे प्रसन्न रहती है। विष्णु गार्डन स्थित गीता विज्ञान आश्रम में धर्मग्रंथ और मानव जीवन पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अवतारी पुरुष होने के साथ ही अच्छे शासक भी थे। इसीलिए उनको राजा रामचंद्र के नाम से संबोधित किया जाता है।

एक अच्छे शासक या राजा के अंदर होने वाले गुणों की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सभी देवी देवता कोई न कोई अस्त्र शस्त्र अवश्य रखते हैं, अतः राजा को माला और भाला दोनों को आत्मसात करना होता है। राजा राम के विशेष गुणों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि मधुरभाषी, बलवान, निर्मल, मर्मज्ञ, दूरदर्शी, सहनशील, धर्मज्ञ और राजनीतिज्ञ यह सभी गुण भगवान राम में विद्यमान थे। बिना अपनी जनहानि और धनहानि के वन्य जीवों की सेना बनाकर लंका पर विजय करने जैसे भगवान राम के जीवन से जुड़े दर्जनों प्रसंगों का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि जब धर्म की हानि होती है।

तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर जन सामान्य का कल्याण करते हैं और अब वह समय आ रहा है, जब दुष्प्रवृत्तियों का समन होगा और सत्पुरुषों का कल्याण होगा। इस अवसर पर कई संतों, विद्वान कथावाचक तथा आचार्यों ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन हरिकेश ब्रह्मचारी ने किया।

Leave a Reply