15 मोबाइल, 2 पर्स के साथ जेबकतरे पकड़े

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार पुलिस द्वारा ठोकर नंबर 12 सप्तऋषि घाट पर संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूम रहे जेब कतरों को धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर सप्तऋषि चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने मौके पर पहुंचकर चारों लोगों से घाट पर घूमने का कारण पूछा तो सही जवाब नहीं दे पाए।

जिस पर पुलिस को शक होने लगा। थाने लाकर चारों संदिग्ध की तलाशी ली गई। तो उनके पास से 15 मोबाइल १ कैमरा 2 पर्स से निकले। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि लक्ष्मण सिंह पुत्र मोतीलाल निवासी प्रेम नगर बस्ती थाना दिल्ली गेट अलीगढ़ उत्तर प्रदेश, गजेंद्र पुत्र लक्ष्मण ,सावित्री पत्नी लक्ष्मण ,सीमा पत्नी पप्पू घाट पर यात्रियों की जेब काटकर पर्स व नगदी चोरी करते थे। उन्होंने बताया कि चारों अलीगढ़ के निवासी है गंगा घाटों के आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों के जेबे काटते थे। जेब कतरों के पास से 15 मोबाइल एक कैमरा 2पर्स मिले हैं। सप्तऋषि चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार की तत्परता से जेबकतरो को पकड़ा गया है। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।