एसएसपी ने लगवायी कोविड वैक्सीन

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी
हरिद्वार, 12 मार्च। पुलिस लाइन रोशनाबाद में द्वितीय चरण की कोविड 19 वैक्सीन लगाए जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस. ने कोविड का दूसरा टीका लगवाकर वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण की शुरुआत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जितेंद्र जोशी, स्टेनो हेम चंद्र बौठियाल, थानाध्यक्ष सिडकुल लखपत सिंह बुटोला एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा भी कोविड-19 वैक्सीन लगवाई गई।