15 हजार रूपए जुर्माना भी वसूला

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 अगस्त। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 10 वाहन सीज करने के साथ 15 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया। कोतवाली क्षेत्र में स्नेचिंग व आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए एसएसआई प्रदीप तोमर व एसआई इंद्रजीत राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर पुल जटवाड़ा, हरिलोक तिराहा, दुर्गा चैक व लालपुल के मध्य चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना नंबर प्लेट वाले 10 वाहनों को सीज कर दिया और जुर्माने के रूप में 15 हजार रूपए वसूल किए। अभियान आगे भी जारी रहेेगा।