2000 लीटर कच्ची शराब नष्ट की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

62 माल मुकदमाओ से संबंधित माल का किया निस्तारण

एसएसपी के आदेश पर जिला भर में चलाया जा रहा विनष्टीकरण अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जिले भर में चल रहे मालों के निस्तारण अभियान के क्रम में व आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुसार विगत तीन वर्षों में पकड़ी गई 62 कच्ची शराब के जखीरो को पुलिस द्वारा नष्ट किया गया।

वर्ष 2021 के 09 मामले, वर्ष 2022 के 40 मामले व वर्ष 2023 के 13 मामले पकड़े गये। जिसमें बरामद कच्ची शराब को नष्ट किया गया। कार्यवाही में गठित टीम में सीओ सिटी जूही मनराल, आबकारी निरीक्षक डा0 ज्योति वर्मा, तहसीलदार हरिद्वार रेखा आर्य, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा व व मालखाना मौहरिर हे0का0 दरम्यान सिह रहे।