रामलीला समिति लक्कड़हारान ने किया कोप भवन और राम वनवास लीला का मंचन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 12 अक्टूबर। 120वां वार्षिकोत्सव आयोजित कर रही श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान ज्वालापुर रंगमंच पर कोप भवन और राम वनवास लीला का मंचन किया गया। अतिथि भागवताचार्य पंडित संदीप आत्रेय, मति तन्मयी, पार्षद शिवम श्रोत्रिय, जगदीश लाल पाहवा, मुकेश शर्मा, प्रत्युष आत्रये, अर्पित चाकलान ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व उनके अनुज लक्ष्मण की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भागवताचार्य पंडित संदीप अत्रेय ने कहा कि भगवान राम के आदर्श पर चलकर समाज को प्रेरणा दें। भगवान श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सफलता प्राप्त होती है। इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक श्रीराम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, अनिल सिखौला, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, निर्देशक दुष्यंत कुएंपे वाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सत्यम अधिकारी, प्रवीण खेड़ेवाले, नितिन खेड़ेवाले, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शशांक सिखौला, गौरव चक्रपाणि, तन्मय सरदार, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, पारुल चक्रपाणि, विशाल अधिकारी, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला, विश्वम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply