तनवीर
हरिद्वार के सराय ग्राम स्थित एक मकान के सीवर के गढ्ढे में बड़ी संख्या में सांप के 27 बच्चे दिखाई दिए। घर के लोगों ने जब गढ्ढे के अंदर झांककर देखा तो दर्जनों सांप के बच्चे घूमते नजर आए। अचानक इतनी संख्या में सांप दिखाई देने से परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इतनी बड़ी संख्या में सांप देखकर उनके होश उड़ गए।
इसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ पहुंचे स्नेक कैचर तालिब और भोला ने कड़ी मशक्कत के साथ अभियान चलाया और सांपों को इकट्ठा किया। रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह के मुताबिक गढ्ढे से कुल 27 सांप के बच्चे बरामद हुए जिनको को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और लोगों के लिए यह विषय चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर सांपों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


