भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने पेश की जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 अक्तूबर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। मनव्वर कुरैशी ने बाकायदा भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को अपना आवेदन भी सौंपा। मनव्वर कुरैशी ने बताया कि वे और उनका पूरा परिवार भाजपा से जुड़े हुए हैंं। 2011 से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए और पार्टी की रीति नीतियों के प्रचार प्रसार में योगदान कर रहे हैं।

अल्पसख्ंयक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की विचारधारा और भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने मे भीं सक्रिय भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में भी निरंतर योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज और जनता की सेवा के लिए राजनीति में बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं। इसलिए उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए। म

नंनव्वर कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीतियों के चलते अल्पसंख्यकों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *