भारतीय व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित व्यापारियों के साथ है सरकार-आदेश चौहान

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 17 सितम्बर। भारतीय व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह ज्वालापुर स्थित वैश्य पंचायती धर्मशाला में आयोजित किया गया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक चौहान ने संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल में महिला व्यापारियों की सहभागिता देखकर बहुत अच्छा लगा है। उन्होेंने कहा कि सरकार हमेशा व्यापारियों के साथ है।

विशिष्ट अतिथि डा.संजय पालीवाल ने कहा कि किसी राजनीतिक दल के सदस्य होने से पहले सभी एक व्यापारी हैं और व्यापारियों के हितों के लिए काम करना ही संगठन की प्राथमिकता है। अन्य वक्ताओं ने भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र भटेजा, तेज प्रकाश साहू, सुशीला खत्री, अनीता अग्रवाल, नीतू सिंह, मधु चुघ, प्रीति, आरती मेहता, परवीन अरोड़ा, मोनिका, रेनू सिंह, मधु नौडियाल, राजेश्वरी, सचिन चौधरी, कुलरत्न पांडे, वैभव जैन, संजीव शर्मा, संदीप मेहता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में ज्वालापुर नगर मंडल से सुमित अग्रवाल, सराय क्षेत्र से पंकज बंसल, आर्य नगर क्षेत्र से विनोद चौहान एवं सुभाष नगर क्षेत्र से पवनदीप ने अपने साथियों सहित शपथ ग्रहण की और भारतीय व्यापार मंडल की नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए व्यापारी हित में काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply