शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने की दीपोत्सव में सहभागिता

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 18 सितम्बर। शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर आयेाजित दीपोत्सव में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन की अध्यक्षा शिप्रा गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेशचंद्र पांडेय एवं सचिव पूनम पांडेय के नेतृत्व में किया गया और सभी ने सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता रेणुका श्रीवास्तव ने कहा कि दीप प्रज्वलन एक सुंदर एवं सकारात्मक संदेश है। इससे व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पंजाब नेशनल बैंक भेल के वरिष्ठ प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने कहा कि दीप प्रज्वलनएक सांकेतिक संदेश है। लेकिन वास्तविक स्वावलंबन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को निष्ठा, परिश्रम एवं निरंतर सार्थक प्रयासों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

फाउंडेशन की सचिव पूनम पांडेय एवं उपाध्यक्ष भूपेशचंद्र पांडेय ने दीपोत्सव कार्यक्रम को सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना एवं सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सचिन गांधी, मनीषा गुप्ता, मनीषा वर्मा सहित फाउंडेशन के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply