राष्ट्र सेविका समिति ने किया ध्वज प्रदान कार्यक्रम का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 21 मार्च। राष्ट्र सेविका समिति सरस्वती शाखा द्वारा भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में ध्वज प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षिका रश्मि व ध्वज अग्रेसरिका नीलम को ध्वज प्रदान किया गया। इस अवसर पर सह नगर कार्यवाहिका डा.प्रियंका ने ध्वज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भगवा ध्वज हमें अहंकार छोड़कर निरंतर देश सेवा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। शाखाओं के माध्यम से समिति महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करती है।

उन्होंने बताया कि लक्ष्मी बाई केलकर द्वारा चलाई गई शाखाओं में एक शाखा और बढ़ाई गई है। आशा है कि भविष्य में इसी तरह से निरंतर शाखाएं बढ़ती रहेंगी और महिलाएं राष्ट्र की सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए देश की सेवा में निरंतर कार्यरत रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अंजलि ने राष्ट्र निर्माण में राष्ट्र सेविका समिति की भूमिका की जानकारी व कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर शारीरिक प्रमुख नीलम, नगर बौद्धिक प्रमुख तनुजा सहित अन्य सेविकाएं और विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्रदत्त अथंवाल व विभाग कार्यवाह प्रवीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *