जिला कराटे चैंपियनशिप शुरू

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 19 अप्रैल। जिला कराटे चैंपियनशिप रविवार से शुरू हो गयी। चैंपियनशिप में जिले भर के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। चैंपिंयनशिप में चयनित खिलाड़ियों को स्टेट और नेशनल लेवल तथा इंटरनेशनल स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े करुणानिधि पांडे ने बताया कि आज के दौर में बच्चों के लिए सेल्फ डिफेंस बेहद जरूरी है और कराटे जैसे खेल बच्चों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाते हैं।

कराटे कोच रविशंकर राय ने बताया कि बच्चों की रुचि कराटे की ओर बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि हरिद्वार के बच्चे न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करें।

Leave a Reply