गोर्खाली सुधार सभा ने किया गोरखा कल्याण परिषद में सदस्य नामित किए गए डा.पदम प्रसाद सुवेदी को सम्मानित

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 22 जून। गोर्खाली सुधार सभा ने सम्मान समारोह का आयोजन कर गोरखा कल्याण परिषद में सदस्य नामित किए गए डा.पदम प्रसाद सुवेदी को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए डा.पदम प्रसाद सुवेदी ने कहा कि सरकार द्वारा गोरखा समुदाय को जो सम्मान दिया गया है, उसके लिये पूरा समुदाय सरकार का आभारी है। डा.पदम प्रसाद सुवेदी ने कहा कि गोरखा कल्याण परिषद के सदस्य के रूप में जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।

डा.सुवेदी ने कहा कि गोरखा समुदाय के विकास व उत्थान के लिये गठित गोरखा कल्याण परिषद के माध्यम से अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने के साथ साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचायी जायेगी गोर्खाली सुधार सभा हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष शमशेर बहादुर बम ने कहा कि डा.पदम प्रसाद सुवेदी को गोरखा कल्याण परिषद में सदस्य नामित किया जाना समस्त गोरखा समुदाय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

गोर्खाली महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय ने कहा कि डा.पदम प्रसाद सुवेदी एक प्रतिष्ठित शिक्षावद् व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। सरकार द्वारा उन्हें परिषद में शामिल करना सराहनीय कदम हैं। वरिष्ठ सदस्य दीपक बिष्ट ने कहा कि डा.पदम प्रसाद सुवेदी मिलनसार, मृदुभाषी व विद्वान व्यक्ति हैं। उनके परिषद में शामिल होने से गोर्खाली समाज की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। इस अवसर पर पुष्पराज पांडे, दिलिप शर्मा, विष्णु देव, पुष्प उपाध्याय ने भी विचार रखे।

Leave a Reply