मकान गिरने से मलबे में अंदर फंसे चार लोगों को फायरकर्मियो ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 9 जुलाई। भारी बरसात के चलते मकान गिरने से मलबे में फंसे चार लोगों को फायर सर्विस मायापुर के कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। बृहष्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश में रेलवे स्टेशन के पास काली कमली वाली धर्मशाला के पीछे अचानक एक मकान गिर गया। मकान गिरने से अंदर मौजूद मलबे में फंस गएं सूचना मिलने पर फायर सर्विस मायापुर की टीम मौके पर पहंुची और रेस्क्यू शुरू करते हुए अंदर फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बीमारी के चलते चलने में असमर्थ एक व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायत से बाहर निकाला गया। फायर सर्विस के प्रयास से बड़ी दुर्घटना टल गयी। फायर टीम में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रकाश मनोरी, चंद्रप्रकाश नौटियाल, मातबर सिंह तोमर, सुरेश, दीपाली वर्मा शामिल रहे। तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

Leave a Reply