बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 29 जुलाई। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज, नाइजीरिया द्वारा दिया गया है।

यह समूह अफ्रीका के सबसे बड़े और सबसे विविध व्यापारिक समूहों में से एक है, जिसका कारोबार तेल शोधन, पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक, सीमेंट, चीनी, पैकेजिंग और अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है। कार्य के दायरे में आठ गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों का निर्माण और आपूर्ति के साथ-साथ साइट पर निर्माण और कमीशनिंग गतिविधियों का पर्यवेक्षण शामिल है। इन उपकरणों का निर्माण बीएचईएल की हैदराबाद और बेंगलुरु स्थित इकाइयों में किया जाएगा।

मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों के लिए आपूर्ति और पर्यवेक्षण के आधार पर कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा एकल (सिंगल) ऑर्डर होने के कारण, यह ऑर्डर बीएचईएल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply