डीएम और एसएसपी ने फूलमाला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर कांविड़यों का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love


फल एवं जूस वितरित कर यात्रा की शुभकामनाएं दी
हरिद्वार, 2 अगस्त। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पहुंचकर कावंड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूलमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान डीएम एवं एसएसपी ने कांवड़ियों से बातचीत करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता एवं सेवाभाव के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि किसी भी शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। साथ ही अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुचारु रूप से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply