तीसरे दिन भी जारी रहा उछाली आश्रम का कांवड़ सेवा शिविर

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 2 अगस्त। श्रवणनाथ नगर स्थित उछाली आश्रम में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर तीसरे दिन भी जारी रहा। आश्रम के संत और सेवादार दूरदराज से आने वाले कांवड़ियों को भोजन, पेयजल, चाय नाश्ता आदि वितरण करने में जुट रहे। आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णु दास महाराज ने बताया कि श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा का विशेष महत्व है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार इस पुण्य कार्य में सहयोग करना चाहिए।

श्रीमहंत विष्णु दास ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, यातायात नियमों और प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक यात्रा के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखें। जहां भी विश्राम करें, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट खुले में न फेंकें। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेला संपन्न होने तक सेवा शिविर निरंतर संचालित रहेगा।

आश्रम के सेवादार पूरी निष्ठा के साथ शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। महंत सीताराम दास, महंत कन्हैया दास, राघवेन्द्र दास, पुनीत दास, अमन दास, सुभाष जसवाणी, सुरेश खेड़ा, रमेश खनेजा सहित आश्रम के अन्य सेवादार कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply