चारधाम यात्रा पर रवाना हुए कई देशों के श्रद्धालु

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 11 सितम्बर। साउथ अफ्रीका, फ्रांस, यूके और मॉरीशस से आए हिंदू तीर्थ यात्री शुक्रवार को चारधाम यात्रा पर रवाना हुए। ओवरसीज हॉलीडे टूर्स इंडिया के तत्वाधान में पूर्व राज्य मंत्री एवं नैनीताल पर्यटन परिवहन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष ललित पंत, स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने मंत्रोच्चारण के बीच विदेशी पर्यटकों को चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ललित पंत ने कहा कि ओवरसीज हॉलीडे टूर्स इंडिया और उसके संचालक शंकर जोशी देश विदेश में रहने वाले हिंदू सनातन धर्मियों को चारधाम यात्रा कराने के लिए बधाई के पात्र हैं। स्वामिनी वेद आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि मॉरीशस से आई रिया सुभाष शुभ यात्रा होलीडेज के द्वारा जिन तीर्थ यात्रियों को चारधाम के दर्शन कराए जा रहे हैं। वह सब सनातन हिंदू धर्म के ध्वजवाहक हैं, जो सदियों पुराने मॉरीशस, श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड जैसे देशों में सनातन धर्म को बचाए हुए हैं।

यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं में जनों राम, धनेश्वरी, गया देवी, सावित्री, इंद्रावती, आशा देवी, प्रकाश, शिवम, चित्रा, हिमांशी, कमल जोशी, हर्षित जोशी, गौरव सहित 37 तीर्थ यात्री शामिल हैं। तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं का भूपतवाला स्थित जैन मंदिर के निकट कमल पंत, संजय वर्मा, समाजसेवी महेंद्रसिंह, रमेश उपाध्याय आदि ने स्वागत किया।

Leave a Reply