हड़ताल पर रहे बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 11 सितम्बर। शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते सभी बैंक बंद रहे। हड़ताल पर रहे बैंक कर्मियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर प्रेमनगर आश्रम के बाहर केनरा बैंक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों बैंक कर्मचारी शामिल हुए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिला संयोजक राजकुमार सक्सेना ने बताया कि बैंकों का मर्जर हुए 3 साल हो गए हैं।

बैंक कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। लेकिन 5 डे बैंकिंग प्लान अभी तक लागू नहीं किया गया है। ऐसे हालातों में काम करना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

प्रदर्शन करने वालों में आशीष, राजीव शर्मा, जतिन, विपिन, मनीष, एम.पाल, अमित सिंह, शिवम शर्मा, हिमांशु गुप्ता, अंकुर चौधरी, नरेंद्र, आरके शर्मा, राहुल कुमार, अमित, रवि चोपड़ा, संदीप थपलियाल, अरविंद, संजीव अरोड़ा, रीना सहित सैकड़ों बैंक कर्मचारी शामिल रहे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को कर्मचारियों की हड़ताल और शनिवार व रविवार की छुट्टी के चलते अगले दो दिन और बैंक बंद रहेंगे। जिससे उपभोक्ताओं के जरूरी काम नहीं हो पाएंगे।

Leave a Reply