शिवालिक नगर को बंदरों केे आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की

Haridwar News
Spread the love


चुनाव जीतने के बाद फाइलों में दब जाता है बंदरों से मुक्ति का वादा-विभास सिन्हा
हरिद्वार, 12 सितम्बर। शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने प्रशासन से क्षेत्र की जनता को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। विभास सिन्हा ने बताया कि शिवालिक नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के झुंड घरों में घुसकर रसोई का सामान और खाद्य सामग्री उठाने के साथ फ्रिज खोलकर उसमें रखा सामान भी निकाल ले जाते हैं। बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

विभास सिन्हा ने बताया कि बंदर अब घरों के साथ व्यापारिक व शैक्षणिक संस्थाओं में भी पहुंचने लगे हैं। हाल ही में बंदरों के झुंड ने एक इंस्टीट्यूट में घुसकर बच्चों और शिक्षक पर हमला बोल दिया। शिक्षक ने किसी तरह बच्चों को बच्चों का बचाया। इस घटना के बाद अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बंदरों की वजह से महिलाओं, बुजर्गो और बच्चों में भय का माहौल है।

विभास सिन्हा ने बंदरों की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर पालिका का चुनाव हो या विधानसभा का शिवालिक नगर को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाना लगभग सभी उम्मीदवारों के घोषणा पत्र और चुनावी वादों में प्रमुख मुद्दा रहता है। चुनाव के दौरान जनता को बंदरों की समस्या के स्थायी समाधान का भरोसा भी दिलाया जाता है।

चुनाव जीतने के बाद मुद्दा धीरे-धीरे फाइलों में दब जाता है और जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता अब वादे नहीं समाधान चाहती है। प्रशासन समस्या का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी अभियान चलाए और बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान करे।

Leave a Reply