दिव्या चौहान की सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय-विभास सिन्हा
हरिद्वार, 28 सितम्बर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा ने कहा कि दिव्या चौहान की सफलता शील इंस्टिट्यूट के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है। दिव्या चौहान ने शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग का प्रशिक्षण शील इंस्टिट्यूट से प्राप्त किया था। दिव्या चौहान को शॉर्टहैंड का प्रशिक्षण देने वाली उनकी अध्यापिका पूनम खाली ने भी उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि दिव्या चौहान की सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।


