हरिद्वार, 7 अक्टूबर। थाना सिडकुल पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस लाइन चौराहे के समीप चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध लगने पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन थापा पुत्र राजू थापा निवासी नवोदय नगर सिडकुल बताया। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र चौहान, कांस्टेबल मनीष व जितेंद्र शामिल रहे।




