11.45 ग्राम स्मैक समेत नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 14 अक्टूबर। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 11.45 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर टीमों का गठन कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिडकुल कोतवाली प्रभारी अजय शाह द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पुलिस लाइन तिराहा से सुमित पुत्र भगवान दास निवासी मौलागढ़ बनिया ठेर संभल उत्तर प्रदेश हाल निवासी मंदिर वाली गली रावली महदूद को स्मैक समेत दबोच लिया।

Leave a Reply