मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत बद्रीनाथ व जागेश्वर धाम की यात्रा पर रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 14 अक्टूबर। पर्यटन विभाग की दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों का 27 सदस्यों का दल बद्रीनाथ धाम एवं 33 सदस्यों का दल जागेश्वर की निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुआ। गया। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हुए दल में 15 महिलाएं एवं 12 पुरूष तथा जागेश्वर धाम गए दल में 23 महिलाएं व 12 पुरूष शामिल हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा पर रवाना किया और सुरक्षित व सुखमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि बद्रीनाथ धाम एवं जागेश्वर धाम की चार दिवसीय यात्रा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा भोजन, आवास व गाईड की व्यवस्था गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं बस की व्यवस्था उत्तराखण्ड परिवहन निगम के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ धाम, रीठा-मीठा साहिब (नानकमता साहिब), ताड़केष्वर (पौड़ी), कालीमठ (रूद्रप्रयाग), जागेश्वर (अल्मोड़ा), गैराड गोलू (बागेश्वर), बैजनाथ (बागेश्वर), गंगोलीहाट (पिथौरागढ़), ताड़केश्वर (पौड़ी), महासू देवता हनोल (देहरादून), कालिंका (पौड़ी गढ़वाल), ज्वाल्पा (पौड़ी गढ़वाल), कलियर शरीफ (हरिद्वार) की निःशुल्क यात्रा करायी जा रही है। यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क यात्रा के अन्तर्गत परिवहन, भोजन, व आवास की व्यवस्था प्रदान की जाती है।

Leave a Reply