खुशीयों और प्रकाश का पर्व है दीपावली-डा.केपीएस चौहान
हरिद्वार, 5 नवम्बर। इएमए के कैम्प कार्यालय बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एवं कैंसर रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने कहा कि दीपावली खुशियों एवं प्रकाश का पर्व है।
डा.चौहान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन चिकित्सकों को उनके तनाव पूर्ण और व्यस्त दिनचर्या के कुछ पल सकून के लिए निकालने और आपसी समन्वय बढ़ाने का अवसर देते हैं। सभी चिकित्सकों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी और समाज के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने का संकल्प लिया और चिकित्सा के क्षेत्र में आ रहे नये बदलावों और समाज में स्वास्थ जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की।
कार्यक्रम में डा.ऋचा ठाकुर, डा.अशोक कुशवाहा, डा.एमटी अंसारी, डा.आदेश शर्मा, डा.हीना कुशवाहा, डा.सुबोध चौहान, डा.सुनील अग्रवाल, नीलम भारती, डा.चांद उस्मान, डा.आफाक, डा.बीबी कुमार, डा. राकेश कुमार, डा.वसीम अहमद, संतोष सिसोदिया, अनाया कुशवाहा आदि शामिल रहे।




