शांति भंग के आरोप में 7 गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 6 नवम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे 7 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। बीती रात जुर्स कंट्री सुभाष नगर में कुछ लोगों के आपस में झगड़ा करने की सूचना पर एसआई पुष्कर सिंह चौहान, कांस्टेबल अनिल चौहान, बृजमोहन, दिनेश कुमार व अंकुर चौधरी मौके पर पहुंुचे और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।

समझाने पर भी नहीं मानने पर पुलिस ने सुरेश अन्थवाल पुत्र बेलीराम अन्थवाल, मुकेश जोशी पुत्र रेवाधर जोशी निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर, विकास रस्तोगी पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर, नरेंद्र पुत्र गंगाशरण निवासी न्यू धीरवाली ज्वालापुर, सौरभ पुत्र हाकिम सिंह निवासी विवेक विहार कालोनी ज्वालापुर, शुभान्शु पुत्र साधुराम निवासी लाल मंदिर कालोनी ज्वालापुर, रितिक सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी राजीव नगर कालोनी ज्वालापुर को हिरासत में ले लिया और शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।

Leave a Reply