हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने परिवार संग दीपावली पर्व धूमधाम, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने फुलझड़ियां भी जलाईं और देश व प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है, मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए। भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष स्थान है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षित होकर पटाखे जलाएं, बच्चों को पटाखों से दूर रखें और अधिक पटाखे न जलाएं, क्योंकि पटाखों से ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण होता है।
उन्होंने लोगों से नगर निगम का स्वच्छता में साथ देने, कूड़ा-करकट न फैलाने और सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व एकता और अखंडता का संदेश देता है। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश की उन्नति और प्रगति की कामना की।




