हरिद्वार, 9 नवम्बर। सोशल मीडियो पर वायरल वीडियो में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 नवम्बर को रोशनाबाद निवासी कुछ व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।
आईटी एक्ट, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में वंशपाल पुत्र प्रवीन पाल एवं दीपांशु पाल पुत्र राजीव पाल निवासी ग्राम रोशनाबाद थाना सिडकुल के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह चौहान, हेडकांस्टेबल कुलदीप बगासी व कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।




