भाजपा पर्यवेक्षक पूर्व सांसद नरेश बसंल ने की कार्यकर्ताओं और दावेदारों के साथ चर्चा

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 10 नवम्बर। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई है। मंगलवार को भाजपा पर्यवेक्षक पूर्व सांसद नरेश बंसल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करने के लिए हरिद्वार पहुंचे। राज्य अतिथी गृह डामकोठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हरिद्वार विधानसभा सीट से दावेदारों ने अपनी दावेदारी भी पेश की। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों औरा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए नरेश बंसल ने कहा कि दावेदारों और कार्यकर्ताओं में उत्साह होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को उत्साह और जोश से ही भाजपा हर चुनाव जीतती है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत की हैट्रिक लगाने के साथ पहले से अधिक सीट जीतने का दावा भी किया। इधर चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर उत्साहित दिखाई दिए कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी जिसको भी टिकट देगी उसे जिताने के लिए काम करेंगे। दावेदारों ने कहा कि पार्टी में दावेदारी करना उनका अधिकार है और उसी के तहत उन्होंने दावेदारी की है।

दावेदारी करने वाले कन्हैयाा खेवड़िया ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सभी कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं। दावेदारी करना उनका अधिकार है। 2022 में भी उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया था। पार्टी जो भी निर्णय लेगी उसका पालन करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विकास तिवारी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply