कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 18 नवम्बर। कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को मजबूत करने के लिए टिबडी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रभारी रूप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि 2027 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। एकजुट होकर जनता के बीच जाकर भाजपा शासन में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करें। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान को समाप्त करने का लगातार प्रयास कर रही है।

महिला, दलित, मुस्लिम वर्ग के उपर अत्याचार और उत्पीड़न हो रहा है। हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी व एससी विभाग के जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि वोट चोरी, पेपर लीक, बेरोजगारी, लोकतंत्र का दमन, खनन का भ्रष्टाचार इस सरकार की उपलब्धि है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अब तक इंसाफ नहीं मिला है। अंकिता भंडारी के माता पिता दिल्ली इंडिया गेट पर बैठे तो सरकार के दवाब में पुलिस ने जबरन उठाने का काम किया।

दोषियों को सजा देने की बजाय सरकार उन्हें बचाने का काम कर रही है। एससी विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव व युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तराखंड सरकार में जनता का शोषण हो रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, कुंभ कार्यो में लापरवाही, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध आदि तमाम मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। श्रीबैठक में संजय पालीवाल, राजबीर सिंह चैहान, रविश भटीजा, बीएस तेज़ियांन, सीपी सिंह, अशोक शर्मा, उमेद सिंह, इसम सिंह, तेलुराम प्रधान, ममता सिंह, महेश प्रताप राणा, विकास चंद्रा, मनोज सैनी, अजय दास, दिनेश दुबे, सुनील सिंह, पुनीत कुमार, समर्थ अग्रवाल, मोहन राणा, जतिन हांडा, रजत कुमार, एके नागपाल, आकाश बिरला, वेद रानी, संदीप रोशन, संजय कुमार, रोशन लाल ठेकेदार, केपी बावरा, जायसवाल सिंह, छोटे लाल आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply