सिडकुल पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा, अवैध चाकू के साथ 1 संदिग्ध दबोचा

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान लगातार जारी है। थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 संदिग्ध युवक को अवैध चाकू के साथ दबोचा है। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त के दौरान महिंद्रा कंपनी के सामने खाली ग्राउंड से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
संदिग्ध की पहचान मुस्तकीम पुत्र स्व. मो. अनीस, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम नीदड़ू, थाना धामपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी ग्राम दादूपुर सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सुनील तोमर है।

Leave a Reply