हरिद्वार, । समाजसेवी अंजलि माहेश्वरी ने हरिद्वार नगर सीट से भाजपा टिकट की दावेदारी करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन सौपा है। अंजलि महेश्वरी धर्मनगरी में समाजसेविका की भूमिका निभा रही अंजलि महेश्वरी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई कढ़ाई एवं शिक्षा के प्रति भी प्रेरित कर रही हैं। मलिन बस्तियों कॉलोनी में उनके द्वारा जन जागरूकता भी की जाती है।
अंजलि माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने की बात भाजपा पार्टी द्वारा बढ़-चढ़कर की गई है। राजनीति में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व अधिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर समाज उत्थान में योगदान करेंगे। पिंकी अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल ने भी भाजपा नेतृत्व से अंजलि महेश्वरी को टिकट देने की मांग की।




