नवनियुक्त जिला एवं मंडल अध्यक्षों की स्वागत एवं परिचय बैठक

Uncategorized
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 30 दिसंबर। जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला एवं मंडल अध्यक्षों की स्वागत एवं परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री चत्रसेन, मोर्चा के जिला महामंत्री जुगेंद्र कुमार, बहादराबाद मण्डल अध्यक्ष मनोज प्रालिया, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहें। जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा परिवार लगातार मजबूत हो रहा है।

प्रत्येक कार्यकर्ता जनसमस्साओं के निराकरण में अपना सहयोग प्रदान करें। भाजपा पार्टी ही विकास के नए आयाम रच सकती है। अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को भाजपा में सम्मिलित करें। युवा वर्ग पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। विकास तिवारी ने कहा कि मंत्री मदन कौशिक हरिद्वार के विकास में योगदान कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ समूची जनता को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं योजनाओं से जनता को अवगत कराएं।