घाटों की व्यवस्था ठीक करें प्रशासन – गोकुल सिंह रावत

Uncategorized
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 27 मई। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर उपाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। बैठक मे विचार रखते हुए गोकुल सिंह रावत ने कहा की हरकी पौड़ी गंगा घाटों पर अवस्थाएं फैली है। यात्रियो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। गंगा घाटो पर अवैध रूप से पार्किंग, लघु व्यापारियों की ठेलिया व् जगह जगह अन्य राज्यों से गंगा घाटों पर व्यापार कर रहे लोगो का सत्यापन हो कई जगाहों पर लंगर बाट रहे है जिससे घाटों पर गन्दगी तो होती ही है।

साथ ही किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है। गंगा घाटों को साफ रखना आम नागरिकों की जिमेदारी भी बनती है। गोकुल सिंह रावत ने मांग की है कि बाहरी लोगो का सत्यापन शीघ्र किया जाये गंगा घाटों पर असमाजिक तत्वों पर लगाम लगे जिससे बाहर से आने वाले या़ित्रयो को परेशानियो का सामना ना करना पडे।