हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करते पांच गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 13 अगस्त। नगर कोतवाली व हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने मालवीय घाट पर हुड़दंग कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपी हरियाणा तथा एक दिल्ली का रहने वाला है। गौरतलब है कि तीर्थ स्थानों की मर्यादा बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा आपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्रांतर्गत मालवीय घाट पर शोर शराबा तथा हुड़दंग कर रहे पंाच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों में नरसिंह व देवेंद सिंह निवासी मौहम्मदपुर गुजर गुड़गांव हरियाणा, संजय व योगेश निवासी ताजपुर गुड़गांव हरियाणा तथा शिवकरण निवासी अंकरी पहाड़ी महिपालपुर दिल्ली शामिल हैं।