कई ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

Politics
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 28 जनवरी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर गांव में जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी की रीति नीति तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया का स्वागत किया

जनसंपर्क के दौरान ग्राम सलेमपुर में कई ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली और भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को सहयोग देने का संकल्प लिया। भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने फूल माला पहनाकर व पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मनोज प्रालिया ने कहा कि भाजपा ही विकास कर सकती है। केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। उनकी विकास परक सोच को देखते हुए विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें अपना आशीर्वाद अवश्य प्रदान करेगी।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कुमारी स्वाति, अर्जुन, सेवाराम, रविंद्र कुमार, छोटू, राकेश कुमार, दीपक, मोहित, अर्जुन, देवेंद्र प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान ऋषिपाल, संजय सिंह, सन्नी पारचे, राहुल कुमार, अमित वालिया, सतीश कुमार, नरेंद्र, जयपाल, प्रदीप कुमार, राकेश, विनोद, अभिषेक, अर्जुन, तिलक आदि उपस्थित रहे।