भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के मायापुर ब्लाॅक अध्यक्ष

Politics
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 16 जून। कांग्रेस के मायापुर ब्लाॅक अध्यक्ष रवि कश्यप भाजपा सरकार के विकास कार्यो व नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर रवि कश्यप को फूलमाला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि रवि कश्यप एक कर्मठ, युवा जुझारू नेता हैं। उनके आने से भाजपा और मजबूत होगी।

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने रवि कश्यप का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार के विकास कार्यो के चलते युवाओं में भाजपा के प्रति रूझान बढ़ रहा है। जल्द ही कई अन्य युवा भाजपा में शामिल होंगे। इस दौरान कार्यकारी मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडेय, संतोष पांडेय, अजीत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।