विडियो :-नोटों से बनी कावड़ लेकर पहुंचे शिव भक्त

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार :-एक लाख तीस हजार बनी नोटों की कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त कावड़िया। सौ सौ के नोटों से बनी कावड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शिवभक्त कावड़िए अपनी मनोकामनाएं लेकर धर्म नगरी में पहुंच रहे हैं। नोटों से बनी दिव्या भव्य कावड़ बनाने वाले कावड़िए दिल्ली से धर्म नगरी में पहुंचे। राहुल मीणा,सागर राणा , रवि राणा,सुमित राणा ने कहा कि भगवान शिव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं। श्रवण मास में प्रतिवर्ष दिल्ली से शिव की नगरी में पहुंचते हैं।

अपने हाथों से नोटों की कावड़ को तैयार किया मन में भगवान शिव की भक्ति होनी चाहिए। लंबी दूरी भी आसान हो जाती है।राहुल मीणा ने कहा कि हरिद्वार पुलिस प्रशासन शिवभक्त कावड़ियों का भरपूर सहयोग कर रहा है। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ रही है।भगवान शिव का गुणगान करते हुए दिल्ली के कावड़िए रवाना हुए। नोटों की कावड़ देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। हर की पौड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर बम बम भोले की गूंज सुनाई पड़ रही है। शिवभक्त कावड़िए अपने गंतव्य की ओर कावड़ लेकर रवाना हो रहे हैं। धर्म नगरी के लोग भी शिवभक्त कावड़ियों के स्वागत में जुटे हुए हैं।