भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बापू और शास्त्री को नमन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कनखल स्थित एक गेस्ट हाऊस में कार्यक्रम का आयोजन कर दोनों को नमन किया। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। भाजपा दोनों महापुरूषों के विचारों पर चलते हुए देश को आगे बढ़ा रही है।

हरिद्वार मंडल महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचार हमेशा देश को दिशा देते रहेंगे। युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर देश सेवा में योगदान करना चाहिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, पुष्पराज, अनिमेष, सिद्धार्थ कौशिक, धीरेंद्र गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा, ममता चैळानख् मृदुला शास्त्री, मीनाक्षी मित्तल, ममता सैनी, सुमित लखेरा, अजय भारद्वाज, केतन सहगल, अर्जुन सैनी, सोनू लाला, पुष्पेंद्र जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।