विडियो :-32 की मौत 51 को किया रेस्क्यू, घायलों के लिए चौपर की व्यवस्था

Haridwar News
Spread the love

वरिष्ठ संवाददाता राजकुमार पाल

ग्राम सिमडी में दुर्घटनाग्रस्त बस से अब तक 51 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। राज्य आपदा मोचन बल एसडीआरएफ से प्राप्त सूचना के आधार पर अपर जिलाधिकारी गढ़वाल इला गिरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार,मृतकों की संख्या 32 ,घायलों की संख्या 19 है।

रेस्क्यू अभियान में राजस्व पुलिस एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीमों के साथ मेडिकल टीमों के अलावा स्थानीय व्यक्ति भी रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं।पौड़ी गढ़वाल प्रशासन घायलों को चिकित्सा सेवा देने के लिए एंबुलेंस के अलावा 10 अन्य वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। घटनास्थल पर घायलों को रेस्क्यू करने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गयी।

गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए चॉपर की व्यवस्था भी की गई है ।घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल,बेस अस्पताल कोटद्वार में किया जा रहा है।रेस्क्यू अभियान के लिए खोज एवं बचाव के लिए सभी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। घटनास्थल पर खाने की व्यवस्था को भी की गयी है।राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटना को लेकर पल-पल की खबर अधिकारियों से ले रहे हैं। युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी है।