शीत लहर को देखते हुए अलाव की व्यवस्था एवं स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने की मांग की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 21 दिसम्बर। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी से राहगीरों व सड़को पर रात गुजारने वालों के लिए चैराहों पर अलाव की व्यवस्था एवं छोटे छोटे बच्चो को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए स्कूलों की छुट्टिया घोषित करने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि हर वर्ष नगर निगम द्वारा रैन बसेरों एवं चैराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इस बार अभी तक कोई व्यवस्था अलाव की नही की गई है।

ठंड की वजह से सड़को के किनारे रात गुजारने वाले लोगो को परेशान होना पड़ रहा है। जिसके लिए तत्काल अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलो छुट्टीयां घोषित करनी चाहिए। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए शीतकाली के लिए स्कूलों को बंद किया जाना चाहिए। स्कूलों की मनमानी के चलते ठंड की वजह से छोटे बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मांग करने वालो में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, पंकज माटा, एसएन तिवारी, विनोद गिरी, भूदेव शर्मा, मनीष धीमान, राजेश शर्मा, अनिल कुमार, धर्मपाल प्रजापति, रोहित भसीन, राजू कुमार, गणेश शर्मा, गौरव गौतम, मनोज ठाकुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *