विधायक रवि बहादुर ने किया गोल्ड लोन कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 अगस्त। गोल्ड लोन के क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी कैपरी गोल्ड लोन के क्षेत्रीय कार्यालय का उदघाटन ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया। ज्वालापुर रेल चैकी के निकट स्थित कार्यालय का उद्घाटन करते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि आमजन को आकस्मिक सहायता के लिए कंपनी द्वारा उत्तम सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कम्पनियो के कार्यालय खुलने से रोजगार अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी क्षेत्र के लोगों को सहयोगात्मक सेवाएं उपलब्ध कराएगी। जोनल मैनेजर पंकज गुप्ता ने कहा कि कंपनी ग्राहक फ्रैंडली सोच के साथ कार्य करती है।

कम्पनी आईपीएल और महिला क्रिकेट को प्रायोजित भी कर रही है। गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार में अन्य क्षेत्रों में कंपनी शीघ्र विस्तार करेंगी। शनिदेव मंदिर के सचिव अनिल भास्कर ने कंपनी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह आकस्मिक सुविधाओं में आने वाली सेवा है। जिसका व्यावहारिक और सोच समझ कर ही उपयोग ग्राहकों को करना चाहिए तथा कंपनी भी ग्राहकों को सभी शर्तो से अवगत कराना चाहिए। क्षेत्रीय मैनेजर पंकज शर्मा ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मैनेजर भूपेंद्र सिंह, कपिल सक्सेना, विजिलेन्स अफसर एचएस नेगी, ब्रांच मैनेजर प्रबल प्रताप सिंह, सोनू शर्मा, त्रिपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।