भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की हथकरघा उद्योग से जुड़े कारीगरों से भेंट

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 अगस्त। स्वदेशी की संकल्पना के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, कारीगरों को स्वावलंबी बनाने के लिए क्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनू कक्कड़ एवं प्रदेश मंत्री रीता चमोली के नेतृत्व में हथकरघा उद्योग से जुड़े परिवारों से भेंट की। महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी रेनू शर्मा, रजनी वर्मा, सरिता मिश्रा, मंजू नौटियाल ने कारीगरों के बीच जाकर उनका उत्साहवर्धन सभी को फूलमाला एवं पटका पहनाकर अभिनंदन किया और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की।

अन्नु कक्कड़ ने बताया कि सभी कारीगर हाथ से शॉल, लोइर्, गरम चादर, दरियों का निर्माण करते है।ं केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार लगातार हाथ से बनी हुई चीजों का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कैसे स्थान बने इस पर लगातार कार्य कर रही हैं। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से बनी हुई वस्तुओं की विदेशों में बहुत डिमांड है। इस अवसर पर तुषार हैंडलूम के तेजपाल, सुशील पाल, रजनी पाल, इस्मती, राजेश, सलीम, राजकुमार आदि मौजूद रहे