विडियो:-पुलिस लाइन में मनाया गया तीज महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रम व तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

गीता धामी बनी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि की भूमिका में दिखी डॉ0 अलकनंदा अशोक

रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन

महिला रिक्रूट्स की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों को अतिथियों ने खूब सहारा व उनकी प्रशंसा की

हरिद्वार:-पुलिस लाइन हरिद्वार के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित तीज महोत्सव में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी मुख्य अतिथि व उपवा अध्यक्षा अलकनन्दा अशोक विशिष्ट अतिथि के रुप में सम्मिलित हुई। उपवा हरिद्वार अध्यक्षा दिपाली सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। गीता धामी एवं डॉ0 अलकनंदा अशोक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

गीता धामी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका के बारे में बताया व उपवा द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं के उत्थान एवं स्वरोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

पुलिस की महिला कर्मचारियों व आवासीय परिसर में निवासरत महिलाओं द्वारा बेहद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत किये गये। हर्षोल्लास के माहौल में अलग अलग क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसिद्ध गानों पर प्रतिभागियों द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किए गए। महिला रिक्रूटीस द्वारा बेहद शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे आये हुए अतिथियों ने खूब सहारा।फूलों की बौछार के बीच महिलाओं ने झूले का आनंद भी लिया।

उत्साह के माहौल में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में पुलिस लाइन परिवार से कुसुम प्रथम, महिला कॉन्स्टेबल हिमांशी रावत द्वितीय एवं महिला कांस्टेबल गुरप्रीत तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव, सीओ सिटी जूही मनराल, निहारिका सेमवाल, सीओ रुड़की पल्लवी एवं हरिद्वार पुलिस के अन्य महिला अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।