चोरी की योजना बना रहे तीन संदिग्ध दबोचे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 जून। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बना रहे तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ब्लेड, चाबी, प्लास, पेचकस आदि चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए उत्सव तोमर पुत्र सुनील तोमर निवासी शाहपुर बडौली थाना बागपत उत्तर प्रदेश, उज्जवल धनकड़ पुत्र अजेन्द्र निवासी फैजपुर निशाना बागपत उत्तर प्रदेश व कुलदीप पुत्र प्रमोद कुमार निवासी शाहपुर बडौली थाना बडौली बागपत उत्तर प्रदेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में रेल चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल अंकित कवि व दीपक चौहान शामिल रहे।