सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 जनवरी। नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के शिवालिक नगर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सांसद एवं पूर्व मुखमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राजीव शर्मा व सभी सभासदों की जीत सुनिश्चित है और कार्यकर्ता अब नगर पालिका अध्यक्ष जीत का उत्तराखण्ड में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राजीव शर्मा ने अपनी जान को जोखिम में डाल कर जनता की सेवा की है और ख़ुद को यहां के लिए खपाया है।

अनेक शहीदो के नाम पर चौक और पार्काे का सोंदर्यकरण किया हैं साथ ही पूरी पालिका मे सड़क स्ट्रीट लाइट खम्बों का जाल बिछाया है। उन्होंने जनता से आवाहन किया कि अब की बार आशीर्वाद और बड़ा कर दो पालिका को श्रेष्ठ पालिका के रूप में स्थापित करेंगे। रानीपुर विधायक रआदेश चौहान ने कहा कि जितना विकास इन पांच सालों में हुआ वो इस राज्य में अन्य किसी पालिका में नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि अब की बार जनता ने मन बनाया है की अब तेहरा के तेहरा वार्ड और अध्यक्ष पद पर भगवा ही लहराएगा और जीत का अंतर बहुत बड़ा होने वाला है। कार्यकर्ता पूरे उत्साह मे है। अब भाजपा की जीत में कोई सन्देह नही रहा है।
भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने उन्होंने पाँच साल जनता की सेवा की है और जनता का साथ आशीर्वाद भी उन्हें पूरा मिला है। कोरोना की वजह से दो साल आपदा में निकल गए। उसके बाद भी हमने विकास की अनेक योजनाए जनता को दी है। अब की बार तो पूरे पांच साल जनता के आशीर्वाद से हमको अवसर मिला तो पालिका को एक आदर्श पालिका बनायेगे। उन्होंने कहा की जनता कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति को अच्छी तरह से जानती है और किस प्रकार से उन्होंने स्नातन और संस्कारी पर कुठाराघात किया है। जनता उसे कभी माफ़ नहीं करेगी। सभा का संचालन भाजपा नेता संजीव चौधरी व उज्ज्वल पंडित ने किया।

सभा में मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, ज़िला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री सुशील चौहान, चुनाव संयोजक संजीव गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष कैलाश भण्डारी, कार्यालय प्रभारी ओपी सिंह, राज्य आन्दोलनकारी प्रतिमा बहुगुणा, चुनाव प्रभारी देवी सिंह राणा, राम स्वरूप आर्य, अशोक उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, आलोक अग्रवाल, डीके चौधरी, योगेश चौहान, रविकान्त गुप्ता, अशोक मेहता, सुभाष गुजर, अवतार चौधरी, सोना राम, संदीप त्यागी, अमितोष त्यागी, अजय अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष विक्रम भूल्लर, रीना तोमर, स्नेहलता चौहान, रितु ठाकुर, पुष्पेंद्र गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव व सभी तेरह सभासद प्रत्याशियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *