बड़ी खबर :-जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। देर रात हरिद्वार-नजीबाबाद हाइवे पर गेंड़ीखाता के पास कार दुर्घटना में महिला सहित 3 लोगो की घटना स्थल पर मौत हो गई। कार हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर वाहन से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।

कार में सवार प्रमोद व उसकी पत्नी नीतू और चालक रोहित निवासी थाना किरतपुर बिजनौर की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जिन्हें मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानिय लोगो की मदद से कटर द्वारा गाड़ी को काट कर शवो को बाहर निकाला गया। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई अफरा तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना कर दी गई। पुलिस अज्ञात वाहन की जांच पड़ताल कर रही है

Related