चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 23 सितम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कस्साबान निवासी महिला ने घर से मोबाइल फोन चोरी करने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व मुखबिर की सूूचना पर हारून पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला कस्साबान को नहर पटरी से चोरी किए गए मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में रेल चैकी प्रभारी एसआई विकास रावत, कांस्टेबल अजय पवार, रणवीर सिंह, अंकित कवि शामिल रहे।